फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अंधेरे में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा ट्रेलर, चालक घायल; बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ वाहन

Mon, 23 Mar 2026 05:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: गाजीपुर के मरहद के चालक संतोष यादव 42 वर्ष ट्रेलर लेकर बिहार के मोतिहार से गिट्टी खाली कर वापस गाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन
बलिया में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया शहर के सेट बहेरी के पास डिवाइडर पर रविवार की रात अंधेरे में खाली ट्रेलर अनियंत्रित होकर चढ़ गई। ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


गाजीपुर के मरहद के चालक संतोष यादव 42 वर्ष ट्रेलर लेकर बिहार के मोतिहार से गिट्टी खाली कर वापस गाजीपुर जा रहे थे। कटहल नाला से आगे बहेरी कब्रिस्तान के सामने अंधेरा होने के कारण डिवाइडर से पर टेलर तोड़ते हुए चढ़ गया। 

टक्कर से तेज आवाज सुन आसपास के घरों के लोग बाहर निकाल कर पहुंचे और चालक को केबिन से बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। टक्कर के बाद ट्रेलर का अगला केबिन वह छक्का पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन


चालक संतोष ने बताया कि अचानक मोड पर अंधेरे में डिवाइडर और सांकेतिक चिन्ह धुंधला होने से दिखाई नहीं पड़ा जिससे वह टकरा गए। यातायात निरीक्षक अनवर अली ने बताया कि हाईवे से टेलर को वहां से हटाकर यातायत बहाल किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें