फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरुकता रैली निकाल ट्रैफिक नियमों के पालन की दी नसीहत

विज्ञापन
यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी विपिन ताडा। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में यातायात पुलिस के अलावा एनसीसी के कैडेट्स ने प्रतिभाग किया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हम अपनी यात्रा को सकुशल समाप्त कर घर सुरक्षित जा सकते हैं। कार्यक्रम के जरिए उन्होंने जनपदवासियों से मोटरसाइकिल पर हेलमेट और कार पर सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील की है। जागरूकता रैली में प्रतिभाग करने वाले बच्चों ने भी तमाम स्लोगन के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। जीवन सुरक्षित रखने के लिए कार या बाइक को सीमित रफ्तार में चलाने, चौराहों पर यातायात नियमों के हिसाब से चलने, हेलमेट लगाकर अपने सिर को सुरक्षित रखने, वाहन चलाते समय मोबाइल से बात नहीं करने, शराब का सेवन कर गाड़ी नहीं चलाने जैसी महत्वपूर्ण सावधानियों के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक ने भी इस अभियान को लगातार चलाने की जरूरत पर बल दिया। यातायात निरीक्षक सुरेश चंद्र द्विवेदी व एनसीसी स्टॉफ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें