फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Traffic : एक रूट पर 500 से अधिक ई-रिक्शा अब नहीं चलेंगे, बलिया में रूट का निर्धारण; रंगों से होगी पहचान

Thu, 28 Nov 2024 04:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News : बलिया में लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बार फिर नियम की शुरुआत की है। सिटी मजिस्ट्रेट की बैठक में इसके लिए पुलिस प्रशासन को निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस व्यवस्था से शहर की जनता को काफी हद तक जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बलिया में ई-रिक्शा काे लेकर जारी हुए निर्देश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ई-रिक्शा से शहर में लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए बुधवार को सीटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि किसी भी रूट पर 500 से अधिक ई-रिक्शे नहीं चलेंगे।

विज्ञापन


बैठक सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, सुभाष कुमार ईओ नगरपालिका, सीओ यातायात गौरव कुमार तथा ई-रिक्शा यूनियन के संचालक के अध्यक्ष एवं रूटवार उपाध्यक्ष शामिल रहे। यातायात के सुगम संचालन हेतु नगर में पांच रूट निर्धारण कर ई-रिक्शे के आगे व पीछे निर्धारित रूट से संबंधित चिह्न, क्रम व रंग अंकित कराएं जाने के निर्देश दिए गए। 

सीओ गौरव कुमार ने समस्त ई-रिक्शा चालकों से निर्धारित रूट पर ही ई-रिक्शा का संचालन करने के लिए कहा। कहा कि किसी भी रूट पर पांच सौ से अधिक ई- रिक्शे नहीं चलेंगे। जिला अस्पताल रोड पर अस्पताल के अंदर एवं अस्पताल के मेनगेट पर ई-रिक्शे खड़े नहीं होंगे। नाबालिगों द्वारा किसी भी हाल में ई-रिक्शे का संचालन न किया जाए। ई-रिक्शे के दाहिने तरफ राॅड लगवाना जरूरी किया गया। नियम न मानने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूट पर इस कलर के चलेंगे ई-रिक्शा
  • रूट नं.- 01 बहदुरपुर से सेंट्रल तिराहा - लाल रंग
  • रूट नं.-02 माल्देपुर से सेंट्रल तिराहा - नीला रंग
  • रूट नं.-03 कदम चौराहा से रेलवे स्टेशन - नारंगी रंग
  • रूट नं. -04 तिखमपुर मण्डी से महुआ मोड़ - हरा रंग
  • रूट नं. -05 रोडवेज बस स्टैण्ड से मिढ्ढा - पीला रंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें