फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान का व्यापारियों ने विरोध किया। त्रिमुहानी से अतिक्रमण हटाते समय व्यापारी नेताओं ने एसडीएम राजेश गुप्ता के समक्ष आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने में भेदभाव किया जा रहा। व्यापारी नेताओं ने ईओ ब्रजेश गुप्ता की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। इसपर एसडीएम राजेश गुप्ता ने अतिक्रमण के मानक तय करने के लिए व्यापारियों के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया। व्यापारियों के विरोध के कारण अभियान की महज खानापूर्ति की गई। हालांकि एसडीएम राजेश गुप्ता ने ईओ ब्रजेश गुप्ता को अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

निर्धारित समय से करीब एक घंटा विलंब से अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार को शुरू हुआ। उभांव थाना के प्रभारी और सीयर चौकी प्रभारी मदन लाल के साथ ईओ ब्रजेश गुप्ता ने सोमवार की दोपहर दो बजे से त्रिमुहानी के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। जीसीबी सीयर सीएचसी पहुंची तो एसडीएम राजेश गुप्ता भी पहुंच गए। जेसीबी जैसे ही यूनाईटेड क्लब के पास पहुंची नगर के व्यापारी नेता जुट गए। व्यापारी नेता प्रशांत कुमार मंटू, पूर्व चेयरमैन अशोक मधुर और दुर्गा प्रसाद जायसवाल ने नगर की दुकानों और घर के बाहर लगे टीन शेड को हटाने पर आपत्ति जताई। कहा, धूप और बारिश से बचने के लिए लगे टिनशेड को अतिक्रमण बताकर कार्रवाई का भय दिखाया जा रहा है। साथ ही नगर के घरों और गुमटी के बीच नालों पर किए गए अतिक्रमण को सख्ती से हटवाने की मांग की। एसडीएम राजेश गुप्ता ने पूरे मामले की जानकारी ईओ ब्रजेश गुप्ता से लेने के बाद जल्द ही व्यापारियों के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें