फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: बाइक पर चढ़ा ट्रैक्टर, दब कर किसान की मौत, कर रहा था हार्वेस्टर का इंतजार

Tue, 19 Nov 2024 06:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

इंदरपुर में सड़क किनारे खड़े युवक की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक हार्वेस्टर का इंतजार कर रहा था इसी बीच किनारे पर खड़े ट्रैक्टर को पीछे से धक्का लगता है और किसान घायल हो जाता है। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया जाता है जहां उसकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धान की खेत में चल रहे हार्वेस्टर मशीन का खेत किनारे बाइक से खड़े हो कर इंतजार कर रहे 35 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर से दबकर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


नगर पंचायत के जजला निवासी ज्वाला सिंह (35) अपने खेत के धान की कटाई के लिए जजला टांडी के समीप चल रहे हार्वेस्टर का सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर इंतजार कर रहे थे। बाइक के पीछे दो ट्रैक्टर खड़े थे। इसी बीच एक ट्रैक्टर में पीछे खड़े दूसरे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया।

इससे ट्रैक्टर चालू हो कर आगे खड़े बाइक सवार के ऊपर चढ़ गया। इसमें युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के साले राकेश सिंह ने नामजद तहरीर दीहै। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अनिल वर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें