फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: आए 172 प्रार्थना पत्र, 27 का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। तहसील सभागार में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कुल 172 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें 27 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को संदर्भित कर दिया गया। जिसमें विकास, आपूर्ति, राजस्व, पुलिस आदि महकमों से संबंधित मामले शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। शमशुद्दीनपुर के ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र सौंप बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया। पचमा निवासी खड़क सिंह ने आपूर्ति कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की मांग की। प्राथमिक विद्यालय जमुआंव पर तैनात रसोईया ने दो साल से मानदेय नहीं मिलने की शिकायत की। सरयाडीहूभगत निवासी आलोक तिवारी ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत की। चरौवां के मुमताज ने आवासीय पट्टा पर कब्जा दिलाने की मांग की। पतनारी के राम अवध ने शिकायत किया कि पूर्व में अंत्योदय कार्ड था, किंतु बाद में पता नहीं क्यों कार्ड निरस्त कर दिया गया।
कसौंडर निवासी मीना देवी ने आवास और शौचालय आवंटन की मांग की। रुपवार के ग्रामीणों ने खलिहान व गड्ढा की भूमि पर अवैध अतिक्रमण का आरोप लगाया। आरीपुर सरया के रमेश कनौजिया ने बीएलओ द्वारा फर्जी तरीके से दूसरे ग्राम के लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की शिकायत की। कुंडल के ग्रामीणों ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में हीला हवाली का आरोप लगाया। टिकुलिया निवासी बालकिशुन ने प्रार्थनापत्र में कहा कि कोटे की दुकान के आवंटन पूर्व सैनिक के लिए आठ फ़ीसदी आरक्षण का प्रावधान है, किंतु गलत तरीके से प्रधान के भतीजे के नाम दुकान का प्रस्ताव कर दिया गया है। डीएम ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान कुल प्राप्त 172 प्रार्थना पत्रों में 27 को मौके पर निस्तारित किया गया। डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्रों की त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर एसपी विपिन टाडा समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

समाधान दिवस पर आए 80 मामले, सीडीओ ने सुनी फरियाद
बांसडीह। तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस सीडीओ विपिन जैन ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 80 मामले आए जिनमें अधिकांश मामले राजस्व, प्रशासनिक व पूर्ति विभाग के थे। सीडीओ ने मातहतों को निर्देश दिया कि जितना जल्दी हो सके ग्राम पंचायतों के कार्य को पूरा किया जाए। समाधान दिवस के बाद सीडीओ ने नगर पंचायत बांसडीह में लाइब्रेरी व और कार्यो का निरीक्षण किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य, तहसीलदार संतोष शुक्ला, क्षेत्राधिकारी दीपचंद्र, बीडीओ रंजीत कुमार, ईओ सीमा राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें