फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र पर अचानक पहुंचे राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मंडी में संचालित धान क्रय केंद्र के संबंध में किसानों के द्वारा मिली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल क्रय केंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने खरीद से संबंधित पूछताछ की। वहां मौजूद कर्मियों को साफ शब्दों ने चेताया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा हुई तो दोषी पर बड़ी से बड़ी कार्रवाई हो सकती है। क्रय केंद्र पर मंत्री के अचानक पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। किसानों ने भीवहां की एकाध शिकायतों को उनके समक्ष रख दिया। औचक निरीक्षण के दौरान वहां आए धान की नमी की जांच भी मंत्री ने कराई। उन्होंने मंडी के अधिकारी से स्पष्ट कहा कि किनकी वजह से किसानों को धान बेचने में असुविधा का सामना करना पड़ा, इसकी जांच कर रिपोर्ट दें। दोषी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें