फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ओर तिलवा-गुड़ की महक

Tue, 13 Jan 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक समरसता का पर्व मकर संक्रांति जिले में इस बार 15 जनवरी को पूरे दिन मनाया जाएगा। कालचक्रों की गणना के मुताबिक 14 जनवरी की रात से मकर संक्रांति का पर्व शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर बाजारों में भी चूड़ा, तिलकुट और लाई की दूकानों पर खरीदारों की भीड़ देखी गई। बाजार खरीदारों से अटा रहा।

ज्योतिषाचार्य पंडित अभय शंकर द्विवेदी बताते हैं कि मकर राशि में सूर्य 14 जनवरी बुधवार की रात में एक बजकर 20 मिनट के बाद प्रवेश करेंगे।

इसलिए मकर संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी गुरुवार को माना जाएगा। स्नान, दान के साथ खिचड़ी का पर्व पूरे जिले में विभिन्न परंपराओं और मान्यताओं के साथ मनाया जाएगा। इसी पर्व के साथ खरमाश भी समाप्त हो जाएगा। इसके बाद शुभ मुहूर्त शुरू हो जाने से वैवाहिक और मांगलिक कार्यक्रम हो सकेंगे।

  मकर संक्रांति के दिन गंगा सागर, इलाहाबाद के त्रिवेणी संगम तथा काशी और भृगु नगरी में स्नान की विशेष महत्ता है। इस दिन स्नान के बाद श्रद्धालु तिल, गुड़ से बना तिलवा, चावल, कंबल, जूता, वस्त्र सहित गाय आदि का दान अपने सामर्थ्य के मुताबिक करते हैं।
विज्ञापन


हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाता है। इससे छह माह तक देवताओं का दिन माना जाता है। यह सामाजिक समरसता का पर्व है। इसीलिए इस पर्व के दिन खाने तथा दानपुण्य वाले पदार्थों में विभिन्नता होती है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें