फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के पैसे व गहने समेत तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेजुरी। खेजुरी पुलिस ने फिरोजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप से शनिवार की शाम चोरी के सामान के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से दो तमंचा, 76 हजार रुपये और चोरी के गहने बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता मुरली पुत्र पूर्णमासी निवासी रामपुर थाना उभाव बताया। आरोपी पर 15000 का इनाम घोषित है। जबकि दूसरे ने कैलाश मुसहर पुत्र केदार मुसहर निवासी बड़कागांव थाना चितबड़ागांव तथा तीसरे ने मुन्ना उर्फ कालीचरण पुत्र सुकू निवासी बड़ागांव थाना चितबड़ागांव बताया। पूछताछ में चोरों ने बताया कि चोरी के गहनों को बेचने के लिए जा रह थे कि पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार यादव, उप निरीक्षक सुशील कुमार यादव, अमरजीत यादव, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल रत्नाकर सिंह, मनोज यादव, उदयभान यादव, अश्विनी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें