फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राघवेंद्र प्रकरण में प्रधानपति समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। शुक्रवार की रात विशनपुरा मौजा स्थित पुराने भट्ठे के गड्ढे में उतराये शव की शिनाख्त राघवेंद्र प्रताप सिंह (20) पुत्र उपेंद्र सिंह निवासी गायघाट के रूप में की गई। इस मामले में शनिवार को मृतक के पिता ने गायघाट के प्रधानपति विजय प्रताप सिंह सहित पांच के विरुद्ध नामजद तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर रविवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, इस मामले में लापरवाही मिलने पर एसएचओ शैलेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया था। उनके स्थान पर गैर जनपद से आए प्रवीण कुमार सिंह ने रविवार को रेवती थाने का कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन

बता दें कि रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी एवं मृतक के पिता उपेंद्र कुमार सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया था कि 30 जुलाई की शाम करीब पांच बजे पुरानी रंजिश को लेकर मेरे पुत्र राघवेंद्र प्रताप सिंह को गांव के ही विजय प्रताप सिंह पुत्र स्व. रामजी सिंह, अभिषेक सिंह, प्रवीण सिंह पुत्रगण स्व. त्रिलोकी सिंह एवं प्रभात पांडेय व सुमित पांडेय पुत्रगण सुदेश्वर पांडेय ने घर के बाहर से अपहरण कर लिया था। मेरे द्वारा रेवती थानाध्यक्ष को सूचना दी गई, लेकिन रेवती थानाध्यक्ष द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगले दिन 31 जुलाई की रात रेवती पुलिस द्वारा सूचना मिली कि विशनपुरा मौजा स्थित पुराने भट्ठे के गड्ढे में शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान मेरे द्वारा पुत्र के रूप में की गई। आरोप लगाया है कि मेरे पुत्र की हत्या इन पांचों लोगों द्वारा की गई है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांचों लोगों के विरुद्ध शनिवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने अभिषेक सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, प्रधानपति विजय प्रताप सिंह व प्रशांत पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत एएसपी संजय कुमार ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का सामने आ रहा है। जांच में पता चला है कि कुछ दिनों पहले मृतक व उसके भाई ने आरोपी अभिषेक की पिटाई कर दी थी। इस प्रकरण में प्रधानपति समेत चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें