फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बलिया में दो लड़कियों समेत तीन लोग गंगा में डूबे..., मुंडन संस्कार में आया था परिवार; मची चीख-पुकार

Sun, 09 Mar 2025 04:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

तीन लोगों के गंगा में डूबने की सूचना मिलते ही माैके पर दुबहर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई थी। खबर लिखे जाने तक गोताखोरों की मदद से तीनों की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे के बाद माैके पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के दुबहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर घाट पर रविवार को मुंडन संस्कार में आए एक युवक और दो लड़कियां नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से गंगा नदी में डूब गईं। मौके पर गोताखोर जाल लगाकर तीनों की तलाश करने में लगे हैं। खबर लिखे जाने तक उनका पता नहीं चला है। 

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, दुबहर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटकादुबहर निवासी संतोष कुमार वर्मा का बड़ा पुत्र अंकित कुमार वर्मा (19) ग्राम अड़रा के किसी रिश्तेदार के मुंडन में शिवरामपुर घाट पर गया था। इस दौरान अपने मित्रों के साथ गंगा नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान उसके साथ तीन लड़के गहरे पानी में डूबने लगे। 
विज्ञापन


तीनों को बचाने के लिए नाव वालों ने काफी प्रयास किया, जिसमें दो को बचा लिया गया। अंकित का कुछ अता पता नहीं चल पाया। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव सहित क्षेत्र में हाहाकार मच गया।

इसी घाट पर नगरा थाना क्षेत्र की चार लड़कियां गहरी खाई में चली गईं। इसमें दो लड़कियों को आसपास के लोगों ने किसी तरह से बचा लिया, लेकिन दो का कोई अता-पता नहीं चला। पूछने पर उनके परिजनों ने बताया कि अपने चाचा के लड़के के मुंडन में आई थीं।
विज्ञापन


बताया कि आस्था राजभर (15) पुत्री अवधेश राजभर और खुशी राजभर (20) पुत्री श्रीभगवान राजभर निवासी गोठईं थाना नगरा अपने घर के मुंडन में आई हुई थीं। सहेलियों के साथ गंगा में स्नान कर रही थी। तलाश करने के लिए गोताखोरों द्वारा कई घंटे से प्रयास जारी थे। मौके पर शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सहित पिछला घाट चौकी इंचार्ज आदर्श श्रीवास्तव आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें