फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टाॅर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज, जिला अस्पताल में इमरजेंसी का इन्वर्टर भी बंद; तीमारदारों ने माथा पकड़ा

Mon, 28 Jul 2025 03:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया के जिला अस्पताल में बत्ती गुल हो जाने से यहां के मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी हुई। तीन मरीजों का इलाज टाॅर्च की रोशनी के बीच हुआ। वहीं, अन्य लोग हाथ वाला पंखा लेकर खुद को हवा दे रहे थे।
विज्ञापन
टाॅर्च की रोशनी के बीच मरीज का इलाज करते डाॅक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

District Hospital Ballia: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार की रात 9 से 10 बजे के बीच एक घंटे बिजली गुल रही। इमरजेंसी व मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज गर्मी से परेशान हो गए। डॉ. संतोष चौधरी ने टाॅर्च की रोशनी में तीन गंभीर मरीजों का इलाज किया। बैट्री खराब होने से इमरजेंसी का इन्वर्टर भी काम नहीं आया। दूसरे दिन शनिवार को भी बिजली की आपूर्ति चरमराई रही। सुबह से लेकर शाम तक 8 से 10 बार आपूर्ति बाधित हुई।

विज्ञापन




शुक्रवार की रात में बिजली कटने के बाद वार्डों से बाहर निकलकर तीमारदार परिसर में बेंच व पेड़ के नीचे व छत पर आकर आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करने लगे। कुछ तीमारदारों ने मरीजों की परेशानी व दुर्व्यवस्था का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।
विज्ञापन


दरअसल सिविल लाइन 132 केवी पावर हाउस से जिला अस्पताल सब स्टेशन को जाने वाली 1100 हजार की अंडरग्राउंड केबल में ओवरलोड के कारण फाॅल्ट आने से शुक्रवार की दोपहर बाद से आपूर्ति चरमराई है। इसके बाद अस्पताल को विशुनीपुर उपकेंद्र से जोड़ा गया है।

परेशान हुए तीमारदार
शनिवार को भी आपूर्ति में विशेष सुधार नहीं आया। सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक चार से पांच बार में करीब दो घंटे से अधिक समय तक बिजली कटौती होती रही। इससे वार्डों में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल रहे। जनरेटर चलाकर इमरजेंसी व्यवस्था बहाल की गई।

बिजली न रहने से एक्स-रे, पैथाेलाॅजी में लेट लतीफ से जांचे हुईं। वहीं, सीटी स्कैन जांच नहीं हुई। बिजली न रहने के कारण ओपीडी में चिकित्सक 10 बजे के बाद बैठे। चिकित्सकों व कर्मचारियों के आवास पर गर्मी से परिजन परेशान रहे। दोपहर बाद ओपीडी बंद होने व मौसम ठंडा होने से बिजली कटौती कम हुई।
विज्ञापन

गर्मी के बीच पंखे से हवा लेती महिला। - फोटो : अमर उजाला
बिजली निगम की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे मरीज
चार वर्ष पूर्व अस्पताल प्रशासन ने बिजली निगम को मेन सप्लाई की दूसरी लाइन का अंदर ग्राउंड केबल लगाने के लिए धन दे चुका है। लेकिन अब तक दूसरी लाइन नहीं खींची गई। हर वर्ष गर्मी में कुछ दिनों के लिए बिजली बाधित रहती है।

अस्पताल प्रशासन ने मई से अब तक दो बार दूसरी लाइन खींचने व लोड बढ़ाने को बिजली निगम को पत्र भेज चुका है। उसके बावजूद बिजली निगम लापरवाह बना हुआ है। चिकित्सक व कर्मचारी आवासों पर एसी का लोड दिन प्रतिदिन बढ़ने से अस्पताल ओवर लोड में चल रहा है। दूसरी लाइन खींचने व लोड़ बढ़ाने के सवाल पर बिजली निगम के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

एसी बंद, डायलिसिस वाले मरीज गर्मी से परेशान
जिला अस्पताल को आने वाली मेन लाइन के अंडरग्राउंड केबल में फाॅल्ट के कारण सप्लाई नहीं मिल रही है। बिजली निगम ने विशुनीपुर सब स्टेशन से अस्पताल को जोड़ा है। बिजली निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है। केबल की मरम्मत होने के बाद पूर्व की भांति सप्लाई मिलेगी। - डॉक्टर सुजीत यादव, सीएमएस, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें