सनातन विरोधी बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा जिला महामंत्री प्रयाग चौहान ने कहा कि सनातन धर्म और एक विशेष जाति के खिलाफ समाजवादी पार्टी के नेताओं की टिप्पणी पूरे हिंदू समाज का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक मोहम्मद रिजवी पूर्व में भी ऐसे बयान देते रहे हैं।
मंडल अध्यक्ष आकाश तिवारी ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास सनातन धर्म का विरोध कर एक वर्ग को खुश करने का रहा है, लेकिन अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रमोद गुप्ता, जेपी वर्मा, रमेश गुप्ता, विजय जायसवाल, अनूप जायसवाल,मोहन गुप्ता अमित गुप्ता, बजरंगी चौहान, महिला नेत्री बबीता कनौजिया, गोलू बरनवाल, सुनील गुप्ता, मनोज मोदनवाल, दीपक कुमार, अशोक जायसवाल, प्रतीक राय, पुष्कर राय, मोनू जयप्रकाश, गोवर्धन प्रसाद, भोलू पाण्डेय, भीम गुप्ता, रिंकी जायसवाल, पिंटू पाठक, रविंद्र वर्मा, अवधेश सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से चौराहे व प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
सिकंदरपुर कस्बे की सभी दुकानें बंद रहीं।
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने जताई अपनी नाराजगी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष नवानगर क्षितिज प्रताप सिंह के नेतृत्व में मालदा चट्टी पर क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद रिजवी का पुतला दहन किया। इस दौरान आनंद राय लक्ष्मण पाण्डेय रामजी राय दीनबंधु सोनू राजभर सोनू वर्मा जय राम वर्मा आदि मौजूद थे।