फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से संक्रमित तीन नए मरीज मिले, अब तक मिलें कुल 31 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें दो मरीज बृहस्पतिवार को और एक मरीज बुधवार को पाया गया था। नए तीन मरीजों में दो शहरी व एक ग्रामीण क्षेत्र का है। इनमें शहर के गुदरी बाजार, जापलिनगंज और हनुमानगंज ब्लॉक के मझरिया का गांव का निवासी है। अब तक जिले में डेंगू के कुल 31 मरीज मिलें है, इसकी विभाग की ओर से पुष्टि की गई है। जांच रिपोर्ट नहीं आने के कारण एक को संदिग्ध बताया जा रहा है। इसकी जानकारी होते ही जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर डेंगू का लार्वा नष्ट कराने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। टीम ने घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने पर जल पात्र खाली कराए और लार्वा नष्ट कराया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.सुनील कुमार यादव ने बताया कि 19 मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिन गांवों में डेंगू के मरीज पाए गए है, वहां कीटनाशक रसायनों का छिड़काव कराने के साथ ग्रामीणों को बीमारी से बाचाव के लिए जागरुक भी किया गया है।
विज्ञापन

इन सीएचसी में मिलें है डेंगू के मरीज
जिले के गड़वार, हनुमानगंज, बेलहरी, मनियर, बांसडीह और रेवती ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में डेंगू के मरीज मिले है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहर, रेवती, रतसर, मनियर, बेरुआरबारी, चिलकहर, सोनवानी में डेंगू के मरीज पाएं गए है। इसके अलावा नगर के गुदरी बाजार, राजेंद्र नगर, जपालिनगंज के अतिरिक्त शहर से सटी ग्राम पंचायत रामपुर महावल, बहादुरपुर और बहेरी में भी डेंगू के मरीज पाएं गए है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन इलाकों में विशेष जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को इस जानलेवा बीमारी के प्रति सचेत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें