फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बनेंगे तीन और किसान कल्याण केंद्र, नौ हुई कुल संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में तीन और किसान कल्याण केंद्र बनेंगे। शासन के निर्देश पर अधिकारियों ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव से पूर्व शासन ने रेवती, दुबहर व बेरुआरबारी ब्लॉक में एक-एक किसान कल्याण केंद्र बनाने की स्वीकृति दी। आचार संहिता के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ सका। कुल 240.42 लाख से कार्य कराया जाएगा। जमीन उपलब्ध होने के बाद शासन की ओर से धन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2019-20 में प्रदेश सरकार ने माना था कि किसानों की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आधारभूत ढांचे की आवश्यकता है। इसके अलावा किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत और उन्हें नई तकनीकों से पूरी तरह से अपडेट किया जाना आवश्यक है। इसके लिए किसानों को एक छत के नीचे सारी सुविधायें प्रदान करने के लिए किसान कल्याण केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। इसके तहत शासन ने जिले को अलग-अलग वर्षों में कुल नौ किसान कल्याण केंद्र आवंटित किया। इस वर्ष तीन ब्लॉकों में एक-एक किसान कल्याण केंद्र निर्माण के लिए शासन ने स्वीकृति दी लेकिन विधानसभा चुनाव के कारण प्रक्रिया रुक गई। अब विभाग ने इसके निर्माण के लिए जमीनों की तलाश शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारी की मानें तो जमीन उपलब्ध होने के बाद सरकार की ओर से धनराशि जारी की जाएगी।
25 मी. लंबा व 25 मी. चौड़ा दो मंजिला होगा भवन
किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कुल 25 मी. लंबाई व 25 मी. चौड़ाई में किया जाएगा। यह दो मंजिला भवन होगा। इसमें कार्यालय, कृषि रक्षा गोदाम, बीज गोदाम, चौकीदार रूम, शौचालय, मीटिंग हाल, पेयजल आदि की सुविधाएं होंगी। किसानों को एक स्थान पर सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी साथ ही किसानों की समस्या का समाधान भी एक ही स्थान पर किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों को मिलेंगे ये लाभ
-किसानों को जिला मुख्यालय तक खाद बीज के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
-हर माह किसानों की बैठक सभागार में आयोजित की जाएगी।
-प्रगतिशील किसानों को प्रशिक्षण के लिए सुविधा मिलेगी।
-खाद, बीज, यंत्र व अन्य सामानों की खरीद के लिए पंजीकरण कराना आसान होगा।
-ब्लॉक मुख्यालय पर खाद-बीज के गोदाम से उन्हें बीज व खाद की आपूर्ति हो सकेगी।
-रबी, खरीफ व जायद की गोष्ठियों में किसानों को शामिल कराया जाएगा।
अब तक जिले में आवंटित किसान कल्याण केंद्र
वर्ष ब्लॉक का नाम
2019-20 बांसडीह, नगरा, सोहांव
2020-21 पंदह, नवानगर व सीयर
2021-22 रेवती, दुबहर व बेरुआरबारी
शासन की ओर से इस वर्ष तीन ब्लॉकों में एक-एक किसान कल्याण केंद्र निर्माण की स्वीकृति दी गई है। आचार संहिता के कारण धन जारी नहीं हुआ था। जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन उपलब्ध होते ही शासन से धन का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

- विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें