फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: साइकिल व मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरुआरबारी। बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-बेरुआरबारी मुख्य मार्ग पर कैथवली सेंट्रल बैंक के समीप मंगलवार शाम साइकिल व मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इसमें एक युवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए साइकिल सवार कैथवली निवासी केशव सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मिढ्ढा निवासी मोटरसाइकिल सवार सिंटू शर्मा (25) व आंचल सिंह (18) बाइक से बांसडीह के तरफ जा रहे थे। कैथवली निवासी केशव सिंह साइकिल से आपने गांव जा रहे थे। सेंट्रल बैंक के समीप अचानक दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी बांसडीह पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद मोटरसाइकिल सवार सिंटू व आंचल को छोड़ दिया गया। वही गंभीर रूप से घायल केशव सिंह को बलिया रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें