हनुमानगंज क्षेत्र के जीराबस्ती स्थित पेट्रोल पंप के समीप सिलेंडर फटने की सूचना पर पहुंचे अग्निश
- फोटो : BALLIA
हनुमानगंज। क्षेत्र के जीराबस्ती स्थित पेट्रोल पंप के तीन कर्मचारी पेट्रोल पंप के समीप एक कमरे में रहते थे। मंगलवार की सुबह भोजन बनाते समय गैस रिसाव से आग लग गई। तीनों कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया। तीनों की हालत नाजुक देख वाराणसी रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जीराबस्ती स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर ज्ञानचंद यादव (35) निवासी सराय प्रयागराज, नीरज यादव (40) निवासी बगहा हंडिया व भीम चौहान (40) नगरी नोनिया डेरा थाना सुखपुरा काम करते थे और पेट्रोल पंप के बगल में ही एक कमरे में रहते थे।मंगलवार की सुबह वह गैस पर खाना बना रहे थे। इसीबीच गैस का रिसाव हुआ और देखते ही देखते कमरे में आग लग गई। जिसमें तीनों घिर गए और गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई और ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड और चौकी इंचार्ज हनुमानगंज भी अपने सहयोगियों के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। तीनों कर्मचारियों की हालत नाजुक बनी हुई है। उनको चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इस बीच एडिशनल एसपी ने मौका मुआयना किया।