फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चोरी-लूट के लिए गिरोह बनाने वाले तीन दोषियों को 2-2 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चोरी और लूट जैसे अपराधों के लिए गिरोह बनाने के मामले में अदालत ने तीन अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए दो-दो वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

साथ ही प्रत्येक पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर एक-एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। कोतवाली थाने में वर्ष 2008 में गैंगस्टर का मामला दर्ज किया गया था। इसमें रवि कुमार कसेरा निवासी गुदरी बाजार, अजय यादव निवासी केशपुर दियर और हरि किशुन यादव निवासी बजीरापुर को आरोपित किया गया था।
अभियोजन के अनुसार, तीनों ने गिरोह बनाकर चोरी और लूट जैसे संज्ञेय अपराध किए थे। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी प्रथम एवं विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) की अदालत में हुई। उपलब्ध साक्ष्यों और अभियोजन की पैरवी के आधार पर अदालत ने तीनों अभियुक्तों को दोषसिद्ध करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन

यह फैसला शुक्रवार को सुनाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के निर्देशन में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी से सजा दिलाने में सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें