फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक व पार्ट्स के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान चोरी की मोटरसाइकिलों व उसके पार्ट्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी मनियर थाना क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक मुरारी मिश्र मंगलवार की रात में पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए मनियर मार्ग पकड़ कर कहीं जा रहे हैं। पुलिस टीम ने सिकन्दरपुर-मनियर मार्ग पर स्थित मानापुर मोड़ पर पहुंच कर बैरिकेडिंग लगा कर चेकिंग शुरू कर दी। करीब मध्य रात में तीन व्यक्ति मोटरसाइकिलों के साथ वहां पहुंचे जिन्हें मौजूद सिपाहियों ने पकड़ लिया। चेकिंग करने पर मोटरसाइकिलें व उनके पास से बरामद पार्ट्स चोरी के निकले। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम रणजीत सिंह उर्फ राणा पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी वार्ड नं.2 मनियर, रामप्रकाश रावत पुत्र परमा प्रासाद रावत निवासी कोटवा मनियर एवं भृगुनाथ यादव पुत्र अर्जुन यादव निवासी बड़ा बाजार मनियर बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें