फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: महिला प्रत्याशी का धमकी भरा वीडियो वायरल: कहा- यहीं पर कब्र खोद दूंगी... 10 जूते मारूंगी, एक गिनूंगी 

Thu, 03 Mar 2022 08:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

प्रकरण इतना चर्चित हो गया कि सपा ने वीडियो को ट्वीट करते हुए चुनाव आयोग से इस बात की शिकायत की है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह और उनके ससुर द्वारा मतदाताओं से धक्का-मुक्की करने और धमकी देने का एक वीडियो वायरल हो रहा है।  भाजपा-गठबंधन से निषाद पार्टी की महिला प्रत्याशी इस वायरल वीडियो में कहती दिख रही हैं कि यहीं पर तुम्हारी कब्र खोद दूंगी।

विज्ञापन


वीडियो में वह किसी को दस जूते मारने और एक गिनने की बात कह रही हैं। केतकी का मुख्य मुकाबला नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी से है। क्षेत्र में यह प्रकरण इतना चर्चित हो गया कि सपा ने वीडियो को ट्वीट करते हुए चुनाव आयोग से इस बात की शिकायत की है।

pic.twitter.com/vyjshSfXuV

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 3, 2022 ">http://
इसमें उनके द्वारा मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया गया है। सपा ने लिखा है कि बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ अभद्रता करते हुए धमकी दे रही हैं। जिला प्रशासन और चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान लेते हुए भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान कराने की कृपा करें।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार केतकी सिंह के बस्ते पर रखा सामान एक सुभासपा नेता ने फेंक दिया था। जिस पर वह पहुंची तो उनका विवाद हो गया। जिस पर उन्होंने यह बात कही।

सपा प्रत्याशी ने भी चौकी इंचार्ज पर लगाया आरोप  

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक व बैरिया से सपा प्रत्याशी जयप्रकाश अंचल ने चौकी प्रभारी लालगंज चक्रपाणि मिश्रा पर आरोप लगाया हे कि उन्होंने हृदयपुर से लेकर लच्छू टोला तक तांडव मचा रखा है। लोगों के घरों में घुसकर, बंधों तथा खेत आदि जो मतदान केंद्र से 300 से 500 मीटर की दूरी पर है, उन मतदाताओं को दौड़ा दौड़ाकर पीटा है।

लोग भय से मतदान करने नहीं गए। इसकी मनसा ठीक नहीं है सपा कार्यकर्ताओं को चुन-चुनकर पीट रहे है। कहा कि अभी तक करीब 25 सपा कार्यकर्ता इनके पिटाई से चोटिल हो गए हैं। 

मतदाता ने चौकी इंचार्ज पर पीटने का लगाया आरोप

बलिया के लालगंज क्षेत्र के कटान पीड़ित व भुसौला निवासी योगेंद्र उपाध्याय ने चौकी प्रभारी लालगंज चक्रपाणि मिश्र पर आरोप लगाया है कि मतदान करने के लिए परिवार के साथ टेंपो से जा रहे थे। जहां चौकी इंचार्ज ने दौड़ा कर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। पीड़ित ने बताया कि मेरा घर भूसौला गांव में था, जहां मतदान केंद्र घर से महज 50 मीटर की दूरी पर था।

गंगा के भीषण कटान के वजह से भुसौला, नरदरा, जगदीशपुर के करीब 70 परिवार का सरकारी पट्टा गांव से करीब चार किलोमीटर दूर जई छपरा में मिला है। वहीं से मतदाताओं को लेकर मतदान केंद्र पर टेंपो से जा रहे थे कि चौकी प्रभारी ने रोककर जमकर पिटाई की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कनक पांडेय पर जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

रेवती कस्बा के वार्ड नंबर 15 निवासी अनिल साहनी पुत्र मुक्ति नाथ साहनी ने रेवती पुलिस को बुधवार की देर शाम तहरीर दिया। जिसमें उल्लेख किया है कि बुधवार की शाम करीब चार बजे मेरे मोबाइल नंबर 9044397472 पर अजय शंकर पांडेय उर्फ कनक द्वारा मुझे भाजपा को वोट ना देने की धमकी दी गई।

इनसे मेरे जान माल को खतरा है। जिसका रिकॉर्डिंग मेरे मोबाइल में रिकार्ड है। पीड़ित ने इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस बाबत रेवती थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें