समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक व बैरिया से सपा प्रत्याशी जयप्रकाश अंचल ने चौकी प्रभारी लालगंज चक्रपाणि मिश्रा पर आरोप लगाया हे कि उन्होंने हृदयपुर से लेकर लच्छू टोला तक तांडव मचा रखा है। लोगों के घरों में घुसकर, बंधों तथा खेत आदि जो मतदान केंद्र से 300 से 500 मीटर की दूरी पर है, उन मतदाताओं को दौड़ा दौड़ाकर पीटा है।
लोग भय से मतदान करने नहीं गए। इसकी मनसा ठीक नहीं है सपा कार्यकर्ताओं को चुन-चुनकर पीट रहे है। कहा कि अभी तक करीब 25 सपा कार्यकर्ता इनके पिटाई से चोटिल हो गए हैं।
बलिया के लालगंज क्षेत्र के कटान पीड़ित व भुसौला निवासी योगेंद्र उपाध्याय ने चौकी प्रभारी लालगंज चक्रपाणि मिश्र पर आरोप लगाया है कि मतदान करने के लिए परिवार के साथ टेंपो से जा रहे थे। जहां चौकी इंचार्ज ने दौड़ा कर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। पीड़ित ने बताया कि मेरा घर भूसौला गांव में था, जहां मतदान केंद्र घर से महज 50 मीटर की दूरी पर था।
गंगा के भीषण कटान के वजह से भुसौला, नरदरा, जगदीशपुर के करीब 70 परिवार का सरकारी पट्टा गांव से करीब चार किलोमीटर दूर जई छपरा में मिला है। वहीं से मतदाताओं को लेकर मतदान केंद्र पर टेंपो से जा रहे थे कि चौकी प्रभारी ने रोककर जमकर पिटाई की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
रेवती कस्बा के वार्ड नंबर 15 निवासी अनिल साहनी पुत्र मुक्ति नाथ साहनी ने रेवती पुलिस को बुधवार की देर शाम तहरीर दिया। जिसमें उल्लेख किया है कि बुधवार की शाम करीब चार बजे मेरे मोबाइल नंबर 9044397472 पर अजय शंकर पांडेय उर्फ कनक द्वारा मुझे भाजपा को वोट ना देने की धमकी दी गई।
इनसे मेरे जान माल को खतरा है। जिसका रिकॉर्डिंग मेरे मोबाइल में रिकार्ड है। पीड़ित ने इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस बाबत रेवती थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।