बैरिया। रानीगंज बाजार में बुधवार की रात सिनेमा हॉल के सामने एक जनरल स्टोर का ताला काटकर चोर साढ़े सात हजार रुपए और अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी की इस घटना से बाजार में सुरक्षा को लेकर दहशत फैल गया है।
बताया जाता है कि शंकर प्रसाद की जनरल स्टोर की दुकान है। रोज की तरह दुकानदार बुधवार की शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह टहलने निकले लोगों ने जनरल स्टोर का फाटक खुला देखकर शंकर प्रसाद को बुलाया। शंकर जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में लगे लोहे के गेट के दोनों ताले और घुंडी काटकर चोर दुकान में घुसे थे और दुकान के भीतर दराज का ताला और लॉक तोड़कर उसमें से रूपये निकाल लिए है। दुकानदार ने बताया कि दराज में साढ़े सात हजार रुपये रखे हुए थे। बताया कि चोरों ने कई सामानों को भी चुरा लिया है।