दुबहर। विकास खंड क्षेत्र के सहरसपाली चट्टी पर आए दिन मोबाइल चोरों के गिरोह के सक्रिय होने से क्षेत्रीय लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। ज्ञात हो कि सहरसपाली चट्टी पर विगत कुछ वर्षो की सब्जी का बाजार लगता है। जहां आए दिन शहर से आने-जाने वाले लोग भी रूक कर सब्जी आदि की खरीददारी करते है।इसीबीच पहले से घात लगाए चोर सब्जी खरीदने वाले लोगों के जेब से मोबाइल गायब कर दे रहे है। ऐसी घटनाएं वहां प्राय: हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त चट्टी पर शाम के समय पुलिस पिकेट स्थापित करने की मांग की है। लोगों को उक्त् चट्टी पर अब तक दर्जनभर से अधिक लोगों के मोबाइल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। जिसमें हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुुंड निवासी नागेंद्र तिवारी, अखार निवासी पिंकू सिंह,टेकार निवासी अभय तिवारी, ब्यासी निवासी राजू सिंह, मोहन छपरा निवासी सूर्यप्रताप यादव आदि लोगों के मोबाइल पर अब तक चोरों ने हाथ साफ कर चुके है।