फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं पहनने वालों पर अब होगी और सख्ती

विज्ञापन
नगर के चित्तू पांडेय चौराहा पर मास्क न पहनने वाले लोगों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पहुंचे जि? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या देख प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और एसपी देवेंद्र नाथ सिंह बृहस्पतिवार को फेफना चौराहे पर पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने और मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई कराई। बिना मास्क के आने वालों का चालान भी काटा गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी ने एनाउंसमेंट कर दुकानदारों को चेताया कि मास्क लगाने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए व्यापार करें। बिना मास्क के कोई आता है तो उसको सामान न दें। कहा कि अगर ये प्रक्रिया नहीं अपनाते हैं तो आप के दुकान का चालान काट दिया जाएगा। फेफना के एसओ शशिमौली पांडेय को निर्देश दिया कि मोटरसाइकिल पर तीन सवारी या बिना मास्क के अगर कोई आता जाता है तो बेहिचक उसका चालान काटें। लोगों की सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार की सख्ती बरतनी पड़े तो उसमें संकोच ना करें।
इसके बाद डीएम एसपी शहर के चित्तू पांडेय चौराहे पर पहुंचे। वहां सिटी मजिस्ट्रेट और यातायात पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी वाहन चालकों, दुकानदारों व अन्य व्यक्तियों को मास्क का प्रयोग सुनिश्चित कराएं। कोई नहीं पहनता है तो उसका चालान काटें। नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र पांडेय को निर्देश दिया कि लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे शहर में अनाउंसमेंट करते हुए लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के प्रति जागरूक करते रहहें। ऐसा नहीं करने पर होने वाली कार्रवाई के बारे में भी जानकारी देते रहें।
विज्ञापन

मास्क नहीं पहनने वालों से प्रशासन ने वसूला जुर्माना
बैरिया। शासन के निर्देश के अनुपालन में जगह-जगह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बिना मॉस्क पहने आने जाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। वहीं दो से अधिक लोगों के दो पहिया वाहन पर बैठे पाए जाने पर उनके वाहनों को सीज किए गए। बिना मास्क वालों पर सौ रुपये का जुर्माना किया गया। बैरिया त्रिमुहानी पर उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल व कोतवाल संजय त्रिपाठी ने बिना मॉस्क लगाए 50 लोगों से कुल एक हजार रुपये जुर्माने की वसूली की। दोकटी थाने के पास ब्लॉक मोड़ पर उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बिना मॉस्क के वाहन चालकों से जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें