फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दोहरे हत्याकांड के तीसरे आरोपी ने भी सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नरही थाने के सिकंदरपुर गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में तीसरे आरोपी बिट्टू यादव ने बृहस्पतिवार को सीजेएम पराग यादव की अदालत में समर्पण कर दिया। सीजेएम ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए पूछताछ के बाद चौदह दिनों की रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोटवा नारायणपुर सिकंदरपुर गांव में शराब के ठेके पर दो लोगों की हत्या हुई थी। एक जनवरी को वादिनी मुकदमा उर्मिला देवी एवं लक्ष्मण गुप्ता ने थाने में तहरीर दी। गोलू वर्मा एवं प्रशांत गुप्ता को प्रज्ञा स्कूल के पास घेर कर शिवम राय, प्रियांशु राय, बिट्टू यादव, स्ट्रेश राय व अन्य बदमाशों ने हत्या कर दी है। उक्त घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दूसरे दिन परिजनों संग ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया था। इसमें पीएसी का जवान घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में 10 नामजद सहित 60 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। तीसरे दिन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अब तक दो आरोपी कोर्ट में हाजिर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें