कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर(व्यासपुर) में चोरों ने एक बंद मकान की खिड़की तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पुलिस ने पीड़ित गृहस्वामी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शाहपुर निवासी सोनू तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित ने तहरीर में बताया कि उनका पूरा परिवार अपने कारोबार के कारण फरीदाबाद में रहता है। गांव के मकान पर साल में दो तीन बार ही आना होता है। बीते 17 तारीख को उनके घर की देखरेख करने वाली पड़ोस की महिला ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि चोरों द्वारा उसके घर की चहारदीवारी फांदकर घर की खिड़की तोड़कर चोरी कर ली गई है। चोरों ने पूरे घर को खंगाल दिया है। घर से सीसीटीवी कैमरे का डिवीआर, चांदी व पीतल के बर्तन, मशीनरी व इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि काफी माल चोरी हो गया है। घटना के संबंध में पुलिस ने पीड़ित गृहस्वामी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।