प्राथमिक विद्यालय के मिड डे मिल पर चोरों ने धावा बोल दिया। पहले रसोई का ताला तोड़ा और उसमें रखा अनाज और सिलिंडर लेकर चंपत हो गए। पुलिस अब मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय नागपुर में चोरों ने रसोईघर का ताला तोड़कर मिड डे मील का दो क्विंटल चावल, दो क्विंटल गेहूं सहित गैस सिलिंडर, प्रेशर कुकर व अन्य बर्तन पर हाथ साफ कर दिया। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
एक अप्रैल को विद्यालय खुलने पर इस चोरी की घटना का पता लगने पर प्रधानाचार्य इंदू सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। चोरों ने सबमर्सिबल भी खोलने का प्रयास किया। नहीं खुलने पर तार को नष्ट कर दिया। इसके पूर्व भी 26 दिसम्बर को चोरों ने विद्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।