फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने नकदी सहित लाखों के आभूषणों पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने छत के सहारे मकान में प्रवेश कर दो लाख नगदी समेत करीब 10 लाख के जेवरात समेत अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह परिजनों को ही तो वाले को ही तो इसकी सूचना गड़वार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी सुमित कुमार सिंह अपने परिवार के साथ प्रतिदिन की भांति खाना खाने के बाद कमरे में सो गए थे। इसी बीच रात चोर छत के सहारे मकान में प्रवेश कर घर में सोए लोगों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद घर में रखे दो सूटकेस, दो बक्से को तोड़कर उसमें रखा दो लाख नगद, सोने के झुमका, नथिया, मंगटीका, करधनिया, टॉप्स, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी के जेवरात एवं अन्य सामानों को चुराकर ले कर चले गए। सुबह जब इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई तो पूरा हड़कंप मच गया। जिस घर में सूटकेस और बैग से रखे थे वह घर पूरी तरह से बिखरा हुआ था। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस बावत गड़वार थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें