फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दुकान का ताला तोड़ लाखों के कपड़े सहित अन्य सामान चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। क्षेत्र के बसरिकापुर चट्टी पर कपड़े की दुकान में मंगलवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित दुकानदार को बुधवार की सुबह हुई। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दिया है।
विज्ञापन

दुबहर थाना क्षेत्र के बसरिकापुर चट्टी पर सत्यनारायण गुप्ता के कटरा में रेपुरा निवासी सूरज कुमार पुत्र मनोज प्रसाद की कपड़े की दुकान है। वह प्रतिदिन की भांति मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे दुकान बंद कर घर चला गए। इसी बीच रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़ में अंदर घुसे और कपड़ा सहित अन्य सामान चुरा लिए। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी दुकानदार सूरज कुमार हुई। पीड़ित दुकानदार ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित दुकानदार सूरज कुमार ने बताया कि छठ पर्व के लिए करीब दो लाख रुपये के कपड़े खरीदकर लाए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें