फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी सहित आभूषण चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
बांसडीहरोड क्षेत्र के छाता गांव में चोरी के बाद बिखरे समान को दिखाती पीड़ित महिला। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के छाता गांव में मंगलवार की रात्रि चोरों ने छत के रास्ते आंगन में उतरकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई। पीड़िता विमला देवी पत्नी रामचंद्र रंगवा ने बताया कि मंगलवार को वह प्रतिदिन की भांति घर में सोई थी। इसी बीच रात में अज्ञात चोर घर के पीछे से छत के सहारे आंगन में उतर गए और एक कमरे का ताला तोड़कर सोने व चांदी के जेवरात सहित नगदी चुरा ले गए। बुधवार को जब नींद खुली तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें