फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसड़ा में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि अभी परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नागपुर निवासी शोएब अख्तर (25) पुत्र शकील अहमद शुक्रवार की देर शाम अपने घर से टहलने के लिए निकला था। वह घर से कुछ ही दूर गया था कि अचानक कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। जब तक वह कुछ समझता उन युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद शोएब शोर मचाते हुए वहां से भागने का प्रयास करने लगा। तभी युवकों ने उसे चारों तरफ से घेरा और चाकू से हमला बोल दिया। चाकू लगते ही शोएब जोर से चिल्लाया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। लोगों को अपनी ओर आते देख हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। लोगों शोएब के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। डॉक्टर ने शोएब को देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल पहुंची रसड़ा थाने की पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी सौरभ राय ने बताया कि अभी चाकू बाजी के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवार वालों की तरफ तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें