फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन व प्राध्यापक के घर से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक मकान से नगदी समेत लाखों रुपये के गहने पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जाीकारी पीड़ित परिवार को शुक्रवार की सुबह हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। शहर कोतवाली के आवास विकास कॉलोनी निवासी बृजभान यादव सतीश चंद्र कॉलेज में प्राध्यापक हैं। वे पत्नी और बच्चों के साथ शहर में किसी काम से गए हुए थे। इसी बीच चोर घर का ताला तोड़ अंदर प्रवेश कर गए और कमरों का ताला तोड़कर अलमारी में रखा नगदी समेत लाखों रुपए के आभूषण को गायब कर दिया। इसके बाद आराम से फरार हो गए। प्रोफेसर जब घर पहुंचे तो घर का दरवाजा टूटा देख अवाक रह गए। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। इस बाबत कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि पीडित द्वारा तहरीर दे दिया गया है। मुकदमा दज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पंचायत भवन से चुराई कुर्सियां
बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुर्जनपुर के पंचायत भवन से शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर एक सीसीटीवी कैमरा, दो सोलर पैनल, एक बैटरी और फाइबर की 25 कुर्सियां और कुछ कागजात चुरा लिया। इस संबंध में रेवती थाना में प्रधान रूमा सिंह ने तहरीर दिया है। मौके पर पहुंचे एसएचओ रेवती रामायण सिंह ने कहा कि जांच उपरांत मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। ज्ञात हो कि शुक्रवार की सुबह पंचायत सहायक गुड़िया देवी जब पंचायत भवन पर पहुंची तो ताला टूटा हुआ था, उन्होंने इसकी खबर ग्राम प्रधान को दिया। ग्राम प्रधान रूमा सिंह प्रधान प्रतिनिधि बिट्टू सिंह के साथ पंचायत भवन पर पहुंची तो देखा की पंचायत भवन के वाटर सप्लाई का पाइप लाइन जगह-जगह तोड़ दिया गया है। वही पंचायत भवन के गेट का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरा, 25 कुर्सियां, दो सोलर पैनल व एक बैटरी पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें