फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: देवी मंदिर पर चोरों ने बोला धावा, नथिया और मांगटीका चोरी कर हुए फरार, पुलिस कर रही तलाश

Thu, 19 Jun 2025 06:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

काली माता मंदिर से चोरों ने मां के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। बता दें कि सुबह जब पुजारी जब मंदिर में पहुंचे तो देखा कि यहां चोरों ने मंसूबों को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदरपुर कस्बे के पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित जलालीपुर चट्टी के समीप प्रसिद्ध काली माता मंदिर में बुधवार की रात चोरों ने चोरी की। चोरों ने मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा से नथिया और मांगटीका चुरा लिया।

विज्ञापन


पुजारी रितेश कुमार मिश्रा उर्फ गोल्डन बाबा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वे मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो देखा कि माता रानी की प्रतिमा पर चढ़ाई गई नथिया और मांगटीका गायब है। इस घटना की जानकारी डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

फिलहाल पुलिस टीम संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। रात में लक्ष्मण जुलूस होने से देर रात तक सिकंदरपुर में पुलिस गश्त कर रही थी। इसके बाद भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष सिकंदरपुर प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि जांच के लिए फॉरेंसिग टीम बुलाई गई है। जांच की जा रही है। इससे पूर्व भी काली मंदिर की दान पेटिका चोरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें