फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़कों के निर्माण में आएगी तेजी, 9.41 करोड़ मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वित्तीय वर्ष 2020-21 के आखिरी दिनों में मंजूर किए गए तीन मार्गों के निर्माण को पूरा करने के लिए शासन की ओर खजाना खोल दिया गया है। पहली किस्त में इन मार्गों के लिए काफी कम धनराशि जारी होने और बरसात शुरू होने से इनका निर्माण कार्य प्रभावित था। अब सासन की ओर से इन मार्गों के लिए लगभग साढ़े नौ करोड़ रुपये और जारी किए गए हैं। इससे निर्माण जल्द पूरा होने की संभावना दिख रही है।
विज्ञापन

मिट्टी डाल तक छोड़ दिया गया था निर्माण
चिलकहर। कुरेजी-चिलकहर ब्लाक तक जाने वाला मार्ग पिछले कई माह से टूट हुआ है। इस मार्ग से क्षतिग्रस्त होने से 20 से ज्यादा गांव के हजारों लोगों को प्रतिदिन ब्लाक और तहसील आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 5.30 किमी लंबे मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए शासन की ओर से 8.44 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। साथ ही पहली किस्त में 50 लाख रुपये दिए थे। तीन माह पहले से सड़क के दोनों तरफ खेतों से मिट्टी काटकर दो किमी तक चौड़ीकरण के लिए डाला गया था। बारिश सुरू होने के बाद एक माह से काम पूरी तरह बंद पड़ा था। टूटी सड़कों पर आने जाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शासन की ओर दूसरी किस्त के रूप में 2.11 करोड़ की धनराशि और दी गई है। निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड के पास है।
बिरोध और बरसात से बंद हुआ था कार्य
रसड़ा। पकवाइनार से चंद्रवार, राघोपुर, सिसवार होते हुए खनवर तक 10.85 किमी लंबे मार्ग के भी क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शासन ने मार्ग के निर्माण के लिए 17.74 करोड़ का प्रस्ताव मंजूर किया था। पहली किस्त के रूप में 50 लाख मिले थे। राघोपुर से सिसवार कला, लकड़ानाला, खनवर तक जाने वाले मार्ग सड़क का चौड़ीकरण दो माह पहले शुरू किया गया था। दोनों तरफ मिट्टी का डालकर चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा था। सिसवार गांव के किसान अपने खेत की मिट्टी न देने और अधिक जमीन लिए जाने का विरोध करने लगे। इस पर कार्य बंद हो गया। बरसात के कारण भी निर्माण कार्य बाधित था। शासन ने इस मार्ग के लिए 4.43 करोड़ की धनराशि और जारी की है। इसका निर्माण भी पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड की ओर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

धीमी गति से चल रहे निर्माण में आएगी तेजी
बेल्थरारोड। बिंद्रा बाजार-चिरैयाकोट-बेल्थरारोड मार्ग को पिछले साल स्टेट हाईवे घोषित किया गया था। स्टेट हाईवे-149 के दो लेन चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए बलिया में 4.225 किमी के लिए 11.48 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था। पहली किस्त में 2.50 की धनराशि भी मिली थी। तेंदुआ से चौकिया तक 4.225 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना था। निर्माण अत्यंत धीमी गति से चल रहा था। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता विजय प्रताप ने बताया कि बारिश के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है। मौसम अनुकूल होने के बाद निर्माण को गति देते हुए इसे पूर्ण कराया जाएगा। इस मार्ग के लिए शासन की ओर से 2.87 करोड़ की धनराशि और दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें