फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती मांगें माफी, कराएं अयोध्या दर्शन : आनंद स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मंगलवार को कहा कि मायावती को प्रदेशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि बसपा के संस्थापक कांशीराम ने कहा था कि अयोध्या में मंदिर की जगह शौचालय बनाना चाहिए। वही, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के यूपी दौरे पर कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा राजनीतिक पर्यटक हैं।
विज्ञापन

अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में राज्यमंत्री ने कहा कि मायावती को माफी मांगने के साथ ही अपने लोगों को अयोध्या दर्शन के लिए भेजना चाहिए। मायावती के ब्राह्मण सम्मेलन पर कटाक्ष करते हुए मंत्री ने कहा कि वे दिन में सपने देख रही हैं। 2003 से 2007 के बीच मुलायम सरकार में गुंडों को बढ़ावा दिया गया था। गुंडों के खिलाफ ब्राह्मणों ने मायावती को पसंद किया था। अब प्रबुद्ध और ब्राह्मण समाज भाजपा और योगी आदित्यनाथ के साथ है। प्रियंका गांधी पर कहा कि वो राजनैतिक पर्यटक हैं। डेढ़ साल बाद यूपी का मौसम और बारिश देखने आईं थीं। लोग उन्हें देखने आते हैं। मुन्नवर राणा के सवाल पर कहा कि उनके जैसे लोगों को प्रदेश ही नहीं देश छोड़कर जाना होगा। एनकाउंटर में वो लोग मारे जाएंगे जो भारतीयों के खिलाफ खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें