फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर शहर में रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर शहर में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के लिए नगर पालिका परिषद ने इंतजाम पूरे कर लिए हैं। शहर को चार जोन में बांटा गया है। व्यवस्थाएं संभालने के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने जलकल से लेकर साफ-सफाई, लाईटिंग व अन्य विभागीय कर्मचारियों को भी मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने शहर में दीपावली पर निर्बाध पेयजल आपूर्ति जारी रखने, स्ट्रीट लाइट जलती रहे और गंदगी नहीं होने के लिए विशेष टीमें बनाकर इनकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी एसआई शैलेंद्र त्रिपाठी और नदीम पर सौंपी है। नगर साफ रखने के लिए ईओं ने शहर को चार जोन में बांटा है। पेयजल आपूर्ति से लेकर नाला आदि के चोक होने की शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराने का निर्देश दिया है। ट्यूबवेल पर मोबाइल जनरेटरों का भी इंतजाम किया गया है, ताकि लाइट जाने के बाद जनरेटरों से पानी की आपूर्ति जारी रहे। इसके अलावा शहर में लगी स्ट्रीट, फैंसी लाइटों में कोई खराबी न हो प्रकाश विभाग के प्रभारी अधीक्षक को जिम्मेदारी दी है। इनकी मॉनीटरिंग के लिए भी प्रकाश विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ईओ ने बताया कि दीपावली के दिन साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, क्योंकि उस दिन नगर में अधिक कूड़ा निकलता है। इसलिए तैनात 420 सफाई कर्मियों से दो सिफ्ट में कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा शहर में कही भी शिकायत आने पर उसका तुरंत निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें