फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण प्रभातफेरी पर रहेगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारियों की बैठक की। कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। कोरोना को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रात: सात बजे होने वाली प्रभात फेरी पर रोक लगा दी है। कहा कि जिन स्थलों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं लगी हुई हैं, उनकी साफ-सफाई कराई जाए और उनकी मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रात: 8:30 बजे सभी सरकारी भवनों पर संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से ध्वजारोहण किया जाए। संविधान में उल्लिखित संकल्प के स्मरण तथा राष्ट्रगान का गायन किया जाए। प्रात:9:30 बजे होने वाली पुलिस परेड में भी करोना गाइडलाइन का पालन हो। आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए पुलिस परेड में किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को न बुलाया जाए। प्रात:10 बजे बजे शिक्षण संस्थानों में झंडा अभिवादन तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता व सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को बलवती बनाने पर जोर दिया जाए। बच्चों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, आंशू कविता पाठ जैसे कार्यक्रम भी कराया जाए। प्रात:11:30 बजे जिला चिकित्सालय बलिया में रोगियों को फल एवं दूध का वितरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया जाएगा। जिला कारागार में बंदियों की उपस्थिति न होने पर कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम कारागार के कर्मचारियों के बीच ही कराया जाए। दोपहर 1:30 बजे स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता होगी। मलिन बस्तियों में भी झंडारोहण किया जाए। साफ-सफाई कराने के लिए नगर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को आदेश दिया। रूट सड़कों की साफ सफाई करा दी जाए और जिन जगहों पर गड्ढे हो उन्हें भरकर रिपेयर कर दिया जाए। जिन जगहों पर नाले बन रहे हैं वहां से मिट्टी और मलवा हटा दिया जाए। शाम चार सार्वजनिक सभा टाउन हाल में होगी। चित्तू पांडेय चौक, सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा और शहीद पार्क में जिलाधिकारी स्वयं उपस्थित होकर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। सीडीओ प्रवीण वर्मा, सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, सीएमओ डॉ.नीरज कुमार पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें