फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 संक्रमित और मिले, 600 के पास पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में कोरोना का संक्रमण का तेजी से फैलना जारी है। बृहस्पतिवार को 24 घंटे के भीतर कुल 80 लोग कोविड-19 से संक्रमित मिले। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बाद भी जिले के लोग बेफिक्र दिखाई दे रहे हैं। यदि ऐसे ही लापरवाही बरती जाती रही तो दूसरी लहर से भी भयावह हालात होंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण को रोकने के लिए गाइडलाइन तो जारी की जा रही है, लेकिन सभी कागजी साबित हो रही है। भीड़भाड़ वाले और सार्वजनिक स्थानों पर गाइडलाइन का उल्लंघन जारी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में 80 लोग संक्रमित पाए गए है। संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 592 हो चुकी है। बृहस्पतिवार को 59 लोग स्वस्थ हुए। अब तक कुल 245 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 347 है। बृहस्पतिवार को 3500 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में करीब 75 टीमें प्रतिदिन पांच हजार से अधिक सैंपलिंग लेेने का काम कर रही है। टीकाकरण भी युद्ध स्तर किया जा रहा है। जनपदवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने तथा अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर टीका लगाने का अपील की।
संक्रमण के साथ लापरवाही भी बढ़ी
बलिया। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बाद भी लोग मनमानी कर रहे हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन विभाग के ही अधिकारी और कर्मचारी नहीं कर रहे हैं। बाजार, अस्पताल, सार्वजनिक स्थान, शहर व गांवों में न लोग मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। यही हाल रहा तो शहर से गांव तक संक्रमण तेजी से फैल सकता है।
विज्ञापन

तेजी से स्वस्थ भी हो रहे लोग
बलिया। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिस तेजी के साथ बढ़ रही है, राहत की बात है कि उतनी तेजी से लोग रिकवर भी हो रहे हैं। अब तक संक्रमित मिले मरीजों में ज्यादातर को होम आइसोलेशन में ही रखा जा रहा है। उपचार के बाद अब तक 245 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से संक्रमित मरीज अपना होम आइसोलेशन उस समय खत्म कर सकता है, जब उसने सात दिन पूरे कर लिए हैं। पिछले तीन दिनों से उसे बुखार या कोई और सिस्टम नहीं है। हालांकि इसके बाद भी उसे मास्क पहनना जारी रखना होगा। होम आइसोलेशन की अवधि समाप्त होने के बाद पुन: परीक्षण की कोई आवश्यकता नहीं है। मुख्य चिकित्सा किारी डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि कोविज-19 की गाइडलाइन के अनुसार अधिकांश मरीजों को होम आइसोलेशन में ही रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें