बलिया। जिले के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। मौसम के बदलाव से सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर के अलावा गले में खरास, पेट दर्द, फंगल इंफेक्शन के मरीज ज्यादा पहंुचे। आरोग्य मेले के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. योगेन्द्र दास ने बताया कि 29 सौ से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। गंभीर हालत में 14 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर डॉक्टर उग्रसेन ने 18 मरीजों का इलाज किया। इसमें सबसे ज्यादा वायरल फीवर व जुकाम के मरीज रहे। डॉक्टर उदय राज सहित कंपाउडर उपस्थित रहे। चिलकहर पीएचसी पर संविदा चिकित्सक ने 30 मरीजों की जांच कर दवा दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरेजी पर फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने 18 मरीजों को दवा दी। विशुनपुरा पीएचसी भीमपुरा नंबर दो पर डॉ. अजीत कुमार ने 44 मरीजों तथा इंद्रौली मलकौली स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह ने 19 मरीजों का और मालीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष चिकित्सक डॉ. खालिद ने 42 मरीजों का उपचार किया।