फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: युवक का मिला शव, गले पर जख्म का निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। स्थानीय थाने के नसीरपुर गांव अंतर्गत गंगा नदी के पास रविवार की सुबह एक 22 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर शराब का खाली पैकेट, सलाई, बीड़ी, दो गिलास व गांजा, चिलम मिली है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। यूपी-बिहार के सटे इलाके में शव मिलने को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस अलर्ट मोड पर है। आसपास के थानों में गुमशुदगी के रिकाॅर्ड पुलिस खंगाल रही है।
गाजीपुर-भरौली एनएच-31 मार्ग के नसीरपुर गांव के गंगा नदी के पास स्थित बांसवारी में कीचड़ से सना एक 22 वर्षीय युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। शव मिलने की खबर पर मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि रात में सुनसान क्षेत्र में शराब व गांजा पीने के दौरान मारपीट हुई होगी। उसी में अपने साथी की हत्या कर दी होगी। युवक के गले पर जख्म के निशान थे, जमीन पर खून गिरा हुआ था। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें