कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने ददरी मेला के मीना बाजार में जमकर खरीददारी की। इससे पहले दिन मीना बाजार पूरी तरह गुलजार रहा। इससे दूकानदारों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। इस दौरान पुलिस के जवान मेले में लोगों की सुरक्षा में मुस्तैद रहे।
ऐतिहासिक ददरी मेला कार्तिक पूर्णिमा स्नान के पहले दिन से ही हर साल शुरू हो जाता है। इसे देखने जिले के साथ ही गैर जनपदों और प्रांतों के लोग आते हैं। इस बार भी स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में पहुंचकर जमकर खरीदारी की।
मेले में ड्रैगन झूला, चर्खी, ब्रेक डांस, हेलीकॉप्टर, मौत का कुंआ, सर्कस, नौटंकी, सहित विविध प्रकार के चर्खी सज गए हैं। सर्कस और झूले पर भीड़ लग गई। रलोग गुड़ की जलेबी खाना नहीं भूल रहे थे।
इसके अलावा मीना बाजार में सौंदर्य प्रसाधन की दूकानों पर महिलाओं और युवतियों ने सिंदूर, बिंदी, सहित अन्य शृंगारिक सामानों की खरीदारी की। छोटे बच्चेखिलौने खरीदवाने के लिए जिद करते रहे। वहीं युवक और युवतियां चाट-छोले, जलेबी, समोसा आदि का जायका लेने में लगे रहे।