बेल्थरारोड/ चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर अफगा गांव में रविवार को किरण मौर्या (27) का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि पारिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने जान दे दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
थाना प्रभारी आरपी सिंह के अनुसार, ग्रामीणों ने बताया कि शाहपुर अफगा गांव निवासी सरोज मौर्या का पत्नी किरण मौर्या के साथ विवाद चल रहा था। पंचायत होने के बावजूद कोई हल नहीं निकल रहा था। परिजनों ने बताया कि रात में दो बच्चों को खाना खिलाने के बाद पति पत्नी कमरे में सोने चली गई। रात में किसी समय किरण बगल के कमरे में जाकर पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। भोर में चार बजे पति बिस्तर से उठा तथा बगल के कमरे में पत्नी को लटका देखा। पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी कमरे में जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।