फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: 'वहां भूखे मरने की नौबत आ गई थी..चारों तरफ लूट मची हुई है', पढ़ें- सूडान से लौटे भारतीयों की आपबीती

Fri, 28 Apr 2023 11:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

कमलेश यादव खार्तूम के इंडस्ट्रियल एरिया में आपरेटर का काम करते हैं। वहां सैकड़ों हिंदुस्तानी हैं। बताया कि बमबारी के बीच भूखे मरने की नौबत आ गई है। सबसे बुरी स्थिति स्थानीय लोगों की है। दुकानें आदि सब बंद है। पेट भरने के लिए लोग दुकानों और मॉल को लूट रहे हैं।
विज्ञापन
Ballia: 'वहां भूखे मरने की नौबत आ गई थी..चारों तरफ लूट मची हुई' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूडान के खार्तूम में फैली हिंसा से बचकर किसी तरीके से अपने घर पहुंचे लोगों की आपबीती सुन लोगों के रौंगटे खड़े हो जा रहे हैं। वहां की सेनाओं के बीच चल रहा बमबारी के बीच लोगों को भूखे मरने की नौबत आ गई है। चारों तरफ लूट मची हुई है। पेट भरने के लिए आम लोगों को तो छोड़िए सेना भी दुकानों और मॉल को लूट रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सूडान से लौटे भारतीयों की आपबीती: एक सप्ताह नहीं सोए, घर की सताती रही याद, सरकार का जताया आभार
किसी तरीके से बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के हड़ियाला अपने घर लौटे कमलेश यादव ने बताया कि खार्तूम क्षेत्र में 15 अप्रैल हिंसा फैली हुई है। सत्ता पर काबिज होने के लिए दो सेनाएं एक दूसरे को मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलेश यादव खार्तूम के इंडस्ट्रियल एरिया में आपरेटर का काम करते हैं। वहां सैकड़ों हिंदुस्तानी हैं। बताया कि बमबारी के बीच भूखे मरने की नौबत आ गई है। सबसे बुरी स्थिति स्थानीय लोगों की है। दुकानें आदि सब बंद है। पेट भरने के लिए लोग दुकानों और मॉल को लूट रहे हैं। यहां तक की सेनाएं भी यही काम कर रही हैं। निजी कंपनियों से भी वाहन आदि सामानों की लूट हो रही है। इन सबकों देख दूतावास से मदद की गुहार लगाई गई। ग्रुप बनाकर लोगों को एकत्र किया गया और वहां से निकला गया। निकलने वाली पहली बस को भी लूट लिया गया। किसी तरीके से वो लोग वहां से 22 अप्रैल को निकले। शिप से सउदी अरब और वहां से प्लेन से 26 अप्रैल को पहुंचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें