फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक्सईएन हत्याकांड की हो सीबीआई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसड़ कला के मूल निवासी और सुल्तानपुर में जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार गोंड हत्याकांड को लेकर इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मामले की सीबीआई से जांच कराने, हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने, परिजनों को पांच करोड़ का मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को ग्रेड-2 सरकारी नौकरी देने और सुरक्षा की गारंटी देने की मांग की गई। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया। मृतक के भाई ने हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


मृत अधिशासी अभियंता संतोष कुमार गोंड के छोटे भाई निर्लेश कुमार गोंड ने बताया कि 15 अगस्त की शाम को संतोष कुमार गोंड से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में निजी कंपनियां बिना सही काम कराए ही भुगतान का दबाव बना रही हैं। इसमें संविदा सहायक अभियंता अमित कुमार भी संलिप्त हैं। मुख्य अभियुक्त अमित कुमार के आपराधिक व्यवहार के खिलाफ अधिशासी निदेशक राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन उत्तर प्रदेश, लखनऊ को भी गोपनीय पत्र लिखा गया था, लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया।
ऐसी स्थिति में जांच सीबीआई से करायी जानी चाहिए। इस दौरान सुमेर गोंड, गोपाल खरवार, सुरेश शाह, सुदेश शाह, मनोज शाह, अमित शाह, संजय गोंड, प्रदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें