फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः यूपी में कांग्रेस का कोई नामोनिशान नहीं, बोले राज्यमंत्री- सस्ती लोकप्रियता के लिए प्रियंका कर रहीं बड़े एलान

Fri, 22 Oct 2021 10:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि यूपी में कांग्रेस का कोई नामोनिशान नही है। कांग्रेस को यूपी में चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने शुक्रवार को बलिया जिले में  पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी सस्ती लोकप्रियता और अपने को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए बड़े एलान कर रही हैं। यूपी में 40 सीटें जीतने की स्थिति नहीं हैं, महिलाओं को 40 फीसदी टिकट दे रहीं हैं।

विज्ञापन


आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि यूपी में कांग्रेस का कोई नामोनिशान नही है। वो चाहे जो दे और लें, जनता उनकी तरफ देखने वाली नहीं है। कहा कि कांग्रेस को यूपी में चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों महिलाओं को चुनाव में 40 फीसदी टिकट देने, छात्राओं को स्मार्ट फोन, स्कूटी देने का एलान किया था।

वहीं, गुरुवार शाम भृगु मंदिर में मदरसों के शिक्षकों को वेतन न मिलने के सवाल पर कहा कि मदरसों को आधुनिक किया जा रहा है। सरकार आतंकवाद की शिक्षा बंद कर विज्ञान, गणित, कंप्यूटर की शिक्षा देना चाहती है। अगर सिर्फ दीनी तालीम देने का प्रयास किया गया तो उन्हें लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें