फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मां कालरात्रि की उपासना, दर्शन के लिए लगा रहा तांता

विज्ञापन
नरही गांव ​स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर से चरण पादूका शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बलिया। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को देवी के उपासकों ने मां कालरात्रि की पूजा और उपासना की। फेफना क्षेत्र के वैना पकड़ी गांव स्थित मां काली के मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुजनों ने मां को चुनरी और खप्पर चढ़ाकर परिवार की मंगल कामना की।
विज्ञापन



शहर समेत ग्रामीण अंचलों के देवी मंदिरों में मां के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। नगर के गुदरी बाजार व जापलिनगंज दुर्गा मंदिर तथा ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, फेफना थाना के कपूरी गांव स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर आदि में भक्तों ने नारियल, चुनरी, प्रसाद चढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना की। आचार्य अरुणेंद्र मिश्र चुलचुल बाबा ने बताया कि मान्यता है कि शत्रुओं का नाश करने वाली मां कालरात्रि अपने भक्तों को हर परिस्थिति में विजय दिलाती हैं। बैंगनी/नीले रंग के वस्त्र पहनकर, माता को गुड़ का भोग लगाकर मंत्र का जाप कर पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें