फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: देवकली में बंद मकान का दरवाजा तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के देवकली में चोरों ने मंगलवार की रात बंद मकान से 25 लाख रुपये के आभूषण की चोरी की।
विज्ञापन


गाजीपुर जिले के मरदह निवासी शशि प्रकाश सिंह टाउन डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं। वह सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली में किराये के मकान में रहते हैं। त्योहार की छुट्टी होने के कारण वह अपने घर गए हुए थे। बुधवार को मकान मालिक वहां पहुंचे तो दरवाजा खुला हुआ मिला। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने प्रोफेसर शशि प्रकाश सिंह को इसकी सूचना दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस चौकी को घटना से अवगत कराया गया। चोरी की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में भी चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध में सुखपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित को बृहस्पतिवार को थाने बुलाया गया है। उनके बयान और चोरी गए सामान का विवरण मिलने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। फिलहाल चोरी हुए गहनों की वास्तविक कीमत की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें