फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कार सवार युवकों ने कांवड़ियों की पिटाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवारी रसड़ा के मऊ मार्ग स्थित चंद्रशेखर आजाद चौराहे के समीप बृहस्पतिवार को कांवड़ियों की पिकअप की एक कार से टक्कर हो गई। कार सवार युवकों ने कावड़ियों की पिटाई कर दी। चालक सत्यम (27) और नसीराबाद खुर्द निवासी संतोष (28), मुकेश (25) घायल हो गए। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं, घायल कांवड़ियों का सीएचसी पर इलाज कराया गया।
विज्ञापन

मऊ के थाना हलधरपुर नसीराबाद खुर्द के कांवड़िया बाबा धाम से दर्शन करके पिकअप से लौट रहे थे। चंद्रशेखर आजाद चौराहे के समीप पिकअप में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। कार सवार युवकों और कावड़ियों में कहासुनी हो गई जो मारपीट में तब्दील हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि पिकअप चालक की तहरीर पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें