फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हिरासत में लिए गए युवक ने गर्दन की नस काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं । किशोरी के अपहरण के मामले में थाने में पुलिस अभिरक्षा में रखे गए आरोपी युवक ने किसी नुकीली वस्तु से गर्दन की नस काट ली। उसे लहूलुहान देखकर आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक की हालत स्थिर है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने किशोर बेटी के अपहरण का अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी को मुक्त करा लिया। किशोरी ने गांव के दूसरे समुदाय के एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया।
पुलिस ने मुकदमे में आरोपी का नाम दर्ज कर पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर थाने के कार्यालय में बैठा दिया। विवार को छुट्टी होने के कारण किशोरी का मेडिकल नहीं होने से पुलिस आगे की कार्रवाई नहीं कर सकी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नदीम फरीदी अधिकारियों की बैठक में थे। पुलिस के अनुसार, उसी दौरान आरोपी युवक ने कार्रवाई के डर से किसी नुकीली वस्तु से अपनी गर्दन की नस काट ली। पहरे पर तैनात पुलिसकर्मी ने खून देखा तो शोर मचाया। इसके बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें