रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा गंगा घाट पर बुधवार की सुबह मुंडन संस्कार में आए एक युवक का स्नान करते वक्त पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह पानी में कहीं बह गया। इसी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी गई। पुलिस ने जाल डालकर डूबे युवक की खोजबीन कर रही है लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है।
बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बिगही गांव निवासी धनजी यादव का पुत्र पिंटू यादव (19) भी अपने पड़ोसी के मुंडन संस्कार में आया था। मुंडन संस्कार की रस्म गंगा नदी के हुकुम छपरा घाट पर चल रहा था। इसी बीच पिंटू भी गंगा नदी में स्नान करने के लिए उतरा। स्नान करते वक्त उसका पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पिंटू के डूबने की सूचना जैसे ही गांव सहित परिजनों को मिली कोहराम मच गया।